Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

गुम हुए 111 मोबाइल कीमती 21 लाख रुपये के किये सुपुर्द

            जिला सायबर शाखा द्वारा गुम मोबाइल तलाश कर किये सुपुर्द                 जिला सायबर शाखा को मिली बड़ी सफलता            ...



            जिला सायबर शाखा द्वारा गुम मोबाइल तलाश कर किये सुपुर्द
               
जिला सायबर शाखा को मिली बड़ी सफलता
           गुम हुए 111 मोबाइल कीमती 21 लाख रुपये के किये सुपुर्द

             *मोबाइल पाकर मोबाईल मालिकों के खिल उठे चेहरे*

            जिला राजगढ़ मे पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज (भापुसे) के कुशल नेतृत्व मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन मे सायबर सेल प्रभारी श्री प्रदीप गोलिया के द्वारा जिला सायबर शाखा मे तैनात कर्मचारियों ने बड़ी ही लग्न ओर मेहनत से गुम हुए मोबाईलों को बार बार सर्विलांस से जिले एवं सीमावृति जिलों से मोबाइल तलाश कर लाये गये। गुम मोबाईल की लगातार तलाश करते रहे जिससे गुम 111 मोबाईल कीमती 21 लाख रुपये के तलाश कर मोबाईल मालिकों को सुपुर्द किये गये है।

                उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे जिला सायबर शाखा प्रभारी प्रदीप गोलिया, म आर 493 रश्मि शर्मा, आर 1007 राकेश एंव समस्त सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं