Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जनजागरूकता रैली निकाली गई

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जनजागरूकता रैली  हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जनजागरूकता रैली निकाली गई राजगढ़ 04 अगस्त, 2022 प्राइवे...


हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जनजागरूकता रैली 

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जनजागरूकता रैली निकाली गई

राजगढ़ 04 अगस्त, 2022
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन राजगढ़ द्वारा राजगढ़ नगर में ‘‘हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान‘‘ के तहत तिरंगा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। रैली का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति प्रीति यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ़ सुश्री जूही गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. बिसोरिया, एसोसिएशन के प्रदेश सचिव श्री राकेश पाण्डे, जिलाध्यक्ष श्री तेजेंद्र उपाध्याय, श्री मनोज हाड़ा, श्री आनंद त्रिपाटी एवं नगर के समस्त अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्या की उपस्थिति में मंगल भवन से रैली का आयोजन किया गया।

 तिरंगा जन जागरूकता रैली में भारतीय विद्या मंदिर, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, के.के. मेमोरियल स्कूल, करिअर कान्वेंट स्कूल, राजेश्वर कान्वेंट स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर के सैकड़ों विद्यार्थी सम्मिलित हुए। जो अपने-अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर, वंदे मातरम एवं भारत माता की जय, सबसे प्यारा-देश हमारा के नारे लगाते हुए नगर के मुख्य मार्ग से रैली के रूप में निकले। संपूर्ण मार्ग में सामाजिक संगठनों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा छात्र-छात्राओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा उन्हें अल्पाहार भी कराया गया। रैली का समापन गीता मानस प्रचार समिति के प्रांगण में राष्ट्रगान के साथ किया गया ।
इस अवसर पर श्री के.पी. पंवार, श्री राधारमण पुष्पद, श्री गजेंद्र निंबोदिया, श्री भूपेंद्र निंबोदिया, श्री महेश पुष्पद, श्री लोकेश शर्मा, श्री सैयद राशिद, श्री राजेश करकरें सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक तथा अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाएं भी सम्मिलित हुए।


कोई टिप्पणी नहीं