Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

रेडक्रॉस ने राजगढ़ नगरवासियों के लिए उपलब्ध कराई मुक्ति वाहन सेवा

- रेडक्रॉस ने राजगढ़ नगरवासियों के लिए उपलब्ध कराई मुक्ति वाहन सेवा - सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल  राजगढ़। रेडक्रॉस सोसायटी ए...

- रेडक्रॉस ने राजगढ़ नगरवासियों के लिए उपलब्ध कराई मुक्ति वाहन सेवा

- सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल 

राजगढ़। रेडक्रॉस सोसायटी एक बार फिर सेवा कार्य के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। संस्था ने राजगढ़ नगर को मुक्ति वाहन सेवा की सौगात दी, जिसका लोकार्पण आज 4 फरवरी कलेक्ट्रेट किया गया। लोकार्पण के अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधि श्री रघुनंदन शर्मा, श्री मनोज हाडा, श्रीमती अनीता दुबे, श्री राजेष खरे, श्री शैलेष गुप्ता, श्री मनीष जोषी, श्री विनोद साहू, श्री प्रवीण मिश्रा, श्री मार्तण्ड सौलंकी उपस्थित हुए। माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा फ्लैग ऑफ कर मुक्ति वाहन सेवा का लोकार्पण किया।  

जिले में रेडक्रॉस सोसायटी जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो रही है। गरीब परिवारों के बीमारों के इलाज में संस्था निरंतर मदद कर रही है। विगत दिनों अपर कलेक्टर कमल चंद्र नागर द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी से स्वीकृत कान की मशीन व्रद्ध लोगो को प्रदान की गई है। तो वही उपचार हेतु आर्थिक सहायता स्वीकृत कर चेक प्रदान किये गये।

उल्लेखनीय है कि जिले की रेडक्रॉस सोसायटी संस्था द्वारा इस साल कई मानवता से जुड़े काम किए गए। निराश्रितों से लेकर प्राकृतिक आपदा में पीड़ित रहे लोगों की मदद की गई। मानवता को बढ़ावा देने का काम सालों से चलता आ रहा है। धीरे-धीरे इस का दायरा बढ़ रहा है और युवा भी शामिल हो रहे है। अपर कलेक्टर श्री नागर ने कहा कि रेडक्रॉस मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी सोसायटी है। जरूरतमंद लोगों को इसके माध्यम से अधिकाधिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

ये है रेडक्रॉस के प्रमुख कार्य -
- आपातकाल स्थिति में मानवता की सेवा।
- निशक्तों के लिए विशेष रूप से काम करना।
- प्राथमिक उपचारों के लिए लोगों को प्रेरित करना।
- वृद्धाश्रम के कई काम करना।
- ब्लड डोनेशन कैम्प के आयोजन करना।
राजगढ़ जिले में किये गये कार्य -
- कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की सम्पूर्ण व्यवस्था।
- शव वाहन की व्यवस्था।
- विकलांगों को उपकरण प्रदाय किया गया।
मुक्ति वाहन सेवा के संबंध में सामान्य जानकारी - 
- राजगढ़ नगरीय क्षेत्र में 8 किमी की परिधी में निवासरत लोगों को 3 घंटे के लिए उपलब्ध। 
- एक शव यात्रा हेतु 300/- रूपये सेवा शुल्क 
- एक सेवा के लिए एक ही बार शुल्क लिया जावेगा। 
- रात्रिकालीन समय में सेवा के उपयोग हेतु दूरभाष क्रमांक 9826711638 (वाहन चालक), 8305582421 पर सम्पर्क किया जा सकेगा। 


- जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन कलेक्टर महोदय है। उनके मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी पीड़ित मानवता की सेवा में लगी है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य किया गया। नगर में 4 फरवरी को शव वाहन का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यो को और अधिक गति प्रदाय की जाएगी। 

   कमलचंद्र नागर
अपर कलेक्टर राजगढ़

कोई टिप्पणी नहीं