Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

इंदौर से लक्ष्यद्वीप सीधी फ़्लाइट ३१ मार्च से । Lakshdeep to Indore Flight

इंदौर से लक्ष्यद्वीप सीधी फ़्लाइट ३१ मार्च से  मध्यप्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब इंदौर से भी लक्षद्वीप के ल...


इंदौर से लक्ष्यद्वीप सीधी फ़्लाइट ३१ मार्च से 

मध्यप्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब इंदौर से भी लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है। इंडिगो की फ्लाइट 31 मार्च से लक्षद्वीप के लिए बेंगलुरू होते हुए उड़ान भरेगी। 

इंदौर से लक्षद्वीप पहुंचने के लिए 7.35 घंटे का समय लगेगा। अब मालदीव जाने की जगह लोग लक्षद्वीप जाकर समुद्र और बीच का लुत्फ उठा सकेंगे। इसी साल पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप जाने के बाद से लोगों के लक्षद्वीप जाने की संख्या बढ़ गई।

फ्लाइट का शेड्यूल

फ्लाइट इंदौर से सुबह 5:15 पर रवाना होगी और 7 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी।
बेंगलुरू से 10:25 पर फ्लाइट रवाना होकर 12:50 बजे अगाती द्वीप पहुंचेगी।
अगाती द्वीप से दोपहर 1:20 पर फ्लाइट रवाना होकर दोपहर 3:20 पर बेंगलुरू पहुंचेगी।
बेंगलुरू से शाम 6:15 पर फ्लाइट रवाना होकर रात 8:10 बजे फ्लाइट इंदौर पहुंचेगी।

इंदौर से लक्षद्वीप तक का किराया

इंडिगो द्वारा शुरू की गई इंदौर से लक्षद्वीप की फ्लाइट का संभावित किराया 13 हजार रुपए से लेकर 25000 रूपए तक है।इसका रेट सीजन के हिसाब से बढ़ता-घटता रहेगा।यदि इंदौर से लक्षद्वीप तक की कोई राउंड ट्रिप लगाता है। तो उसे लगभग 35 हजार रुपए प्रति व्यक्ति किराया पड़ेगा।

लक्षद्वीप जाने का सबसे बेहतरीन समय सितंबर से लेकर मई तक रहता है। क्योंकि तब मौसम साफ रहता है और वॉटर एक्टिविटी करने के लिए अच्छा समय रहता है। यहां स्विमिंग,कैनोइंग, स्कूबा डाइविंग,वॉटर स्कीइंग,सर्किंग, जैसी वॉटर एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं।

#indorewale #Lakshadweep #newflight #DABH #Indore #IndoreAirport

कोई टिप्पणी नहीं