Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

500 छात्र छात्राओं को सायबर संबंधी अपराधों से बचाव व जागरूकता हेतु जानकारी प्रदान की गई।

500 छात्र छात्राओं को सायबर संबंधी अपराधों से बचाव व जागरूकता हेतु जानकारी प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह, राज्य साय...


500 छात्र छात्राओं को सायबर संबंधी अपराधों से बचाव व जागरूकता हेतु जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह, राज्य सायबर सेल जोन इंदौर द्वारा होलकर साइंस महाविद्यालय इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में 500 छात्र छात्राओं को सायबर संबंधी अपराधों से बचाव व जागरूकता हेतु जानकारी प्रदान की गई।

 जिज्ञासु छात्र छात्राओं को प्रश्नोत्तर के माध्यम से सायबर सुरक्षा से संबंधित सारगर्भित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक  द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त होल्कर साइंस कॉलेज निदेशक मंडल के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।  पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के निर्देशन में साइबर टीम के निरीक्षक रामसुमेर तिवारी व उपनिरीक्षक मनीषा पाठोदे द्वारा भी सायबर अवेयरनेस के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कोई टिप्पणी नहीं