Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांगों के संबंध में दिनांक 15 दिसंबर से कर सकते है अनिश्चितकालीन हड़ताल

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांगों के संबंध में  दिनांक 15 दिसंबर 2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल राजगढ़!  संविदा स्वास्थ्य कर्म...



संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांगों के संबंध में 
दिनांक 15 दिसंबर 2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल
राजगढ़! 

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर दिनांक 06 दिसंबर 2022 को जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कार्यकरणी ने अपनी मांगों के संबंध में प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में निम्न गतिविधियों को 07 दिसंबर से चालू करने का निर्णय लिया गया है। जो इस प्रकार से हैं। 

1. दिनांक 07 और 08 दिसंबर को मीडिया के माध्यम से अपने आंदोलन की रूप रेखा बताई जाएगी। 
2. दिनांक 09 एवं 10 दिसंबर को प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, एवं सीएमएचओ व अन्य जनप्रतिनिधियों को दो सूत्रीय मांगों की जानकारी एवं आंदोलन की रूपरेखा ज्ञापन के माध्यम से दी जावेगी। 
3. 12 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर मांगे पूरी न होने पर विरोध स्वरूप काले गुब्बरे छोड़े जाएंगे। 
4. 13 दिसंबर को व्यापक स्तर से सोशल मीडिया के माध्यम से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांगों को रखा जाएगा। 
5. 14 तारीख को प्रदेश के समस्त जिलों में अपनी अपनी जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन कर आंदोलन में शत प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। 
6. 15 दिसंबर को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांग नियमितिकरण एवं निष्काशित कर्मचारियों को बहाल करने को लेकर अनिष्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे। 
                                        

कोई टिप्पणी नहीं