Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

दस लक्षण पर्व शुरू :सामुहिक अभिषेक के बाद की उत्तम क्षमा धर्म की पूजन

दस लक्षण पर्व शुरू : सामुहिक अभिषेक के बाद की उत्तम क्षमा धर्म की पूजन श्री मुनिसुव्रतनाथ जिनालय में दस लक्षण पर्व पर धार्मिक का...


दस लक्षण पर्व शुरू :
सामुहिक अभिषेक के बाद की उत्तम क्षमा धर्म की पूजन


श्री मुनिसुव्रतनाथ जिनालय में दस लक्षण पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम शुरू।

राजगढ़। आत्म शुद्धि के पर्व दस लक्षण के पहले दिन पीटी कंपनी स्थित श्री मुनीसुव्रतनाथ जिनालय में मंगलवार को अभिषेक, शांतिधारा के बाद सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया। 

सुबह 7 बजे से आरंभ हुए श्रीजी के कलशाभिषेक के बाद शांति धारा हुई। इसके बाद नित्य नियम पूजन की गई। बाद में दस लक्षण धर्म के पहले लक्षण उत्तम क्षमा धर्म और सरस्वती माता की उपासना की गई। वहीं शाम 7.30 बजे से जिनालय में जिनभक्ति का आयोजन किया गया। सुमधुर भजनों और आरती के साथ हुए इस कार्यक्रम के बाद उत्तम क्षमा धर्म के स्वरूप पर व्याख्यान हुआ। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं