Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

जिला पंचायत की 7 समितियों का हुआ गठन

जिला पंचायत की 7 समितियों का हुआ गठन - *जिले में विकास कार्यो को मिलेगा बढ़ावा-* *अपर कलेक्टर* *राजगढ़़। जिला पंचायत की 7 समितियों...

जिला पंचायत की 7 समितियों का हुआ गठन

- *जिले में विकास कार्यो को मिलेगा बढ़ावा-* *अपर कलेक्टर*

*राजगढ़़। जिला पंचायत की 7 समितियों का गठन दिनांक 30 अगस्त, 2022 को अपर कलेक्टर कमल चंद्र नागर/पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में कर दिया गया है। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को प्रथम बैठक के दौरान 5 घंटे तक चली कार्यवाही के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों को सभी समितियों में शामिल कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। सभी समितियों में शामिल अध्यक्ष व सदस्यों की तरफ से विकास कार्यो पर फोकस किया जाएगा। जिला पंचायत के विकास कार्यो का निर्धारण समितियां करेंगी।*
गौरतलब है कि अपर कलेक्टर कमलचंद्र नागर की मौजूदगी में जिला पंचायत की प्रथम बैठक में 7 समितियों सामान्य प्रशासन स्थायी समिति, शिक्षा स्थाई समिति, कृषि स्थाई समिति, संचार संकर्म स्थाई समिति, सहकारिता तथा उद्योग स्थाई समिति, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास स्थाई समिति एवं वन स्थाई समिति का गठन किया गया। सभी समितियों में अध्यक्ष के साथ 12 नवनिर्वाचित सदस्यों को शामिल किया गया। शेष सदस्यों के अनुपस्थित रहने से उनकों समितियों में शामिल नही किया जा सका।
*- कृषि स्थाई समिति*
बैठक में कृषि स्थाई समिति में सदस्य यशंवत गुर्जर, श्रीमति शांतिबाई, श्रीमति सुदंर बाई, समीना खुर्शीद मेव, राजेश रातलिया सहित सांसद रोडमल नागर क्षेत्र राजगढ़ सहयोजित सदस्य, विधायक प्रियवृत सिंह खिंची विधानसभा क्षेत्र-163 खिलचीपुर सहयोजित सदस्य बनाये गये।

- *शिक्षा स्थाई समिति*
शिक्षा स्थाई समिति में सदस्य पर्वत लक्ष्मीनारायण यादव, श्रीमती शीतल राज दांगी, श्रीमती रेख बाई, श्रीमती समीना खुर्शीद मेव, दीनदयाल मीणा, रामबाबु मंडल एवं सांसद संसदीय क्षेत्र राजगढ़ सहयोजित सदस्य, विधायक बापूसिंह तंवर विधानसभा क्षेत्र सहयोजित सदस्य एवं विधायक प्रियवृत सिंह खिची विधानसभा क्षेत्र खिलचीपुर सहयोजित सदस्य बनाये गये।

*- संचार तथा संकर्म स्थाई समिति*
संचार तथा संकर्म स्थाई समिति में सदस्य श्रीमती अनिता भिलाला, श्रीमती शांतीबाई, दीनदयाल मीणा, रामबाबु मंडल, राजेश रातलिया, एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र सारंगपुर कुंवर कोठार को सहयोजित सदस्य बनाया गया।

- *सहकारिता एवं उद्योग स्थाई समिति*
बैठक में सहकारिता एवं उद्योग स्थाई समिति में सदस्य राजेश रातलिया, यशवंतसिंह गुर्जर, श्रीमती शीतल राज दांगी, श्रीमी रेखा बाई, श्रीमती अनिता भिलाला को निर्वाचित किया गया।

- *स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास स्थाई समिति*
स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास स्थाई समिति में सदस्य शीतल राज दांगी, श्रीमती शांतीबाई, श्रीमती सुंदर बाई, श्रीमती समीना खुर्शीद मेव, रामबाबु मंडल, श्रीमती अनिता भिलाला एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र राजगढ़ बापूसिंह तंवर को सहयोजित सदस्य, विधायक विधानसभा क्षेत्र सारंगपुर कुंवर कोठार सहयोजित सदस्य सहित विधायक विधानसभा क्षेत्र ब्यावरा रामचंद्र दांगी सहयोजित सदस्य बनाये गये।

- *वन स्थाई समिति*
वन स्थाई समिति में सदस्य दीनदयाल मीणा, यशवंतसिंह गुर्जर, श्रीमती कस्तुरी बाई, श्रीमती रेखाबाई, श्रीमती संदुरबाई, राजवर्धन सिंह विधायक विधानसभा क्षेत्र नरंसिंहगढ़ सहयोजित सदस्य बनाये गये।

*- सामान्य प्रशासन स्थाई समिति*
सामान्य प्रशासन स्थाई समिति में अध्यक्ष जिला पंचायत सभापति रहेंगे साथ ही 06 स्थाई समितियों के सभापति इस समिति के सदस्य होंगे। इस दौरान सदस्य चंदर सिंह सौंधिया सभापति, यशवंतसिंह गुर्जर सदस्य, पर्वत लक्ष्मीनारायण यादव, श्रीमतील अनिता भिलाला, राजेश रातलिया, शीतल राज दांगी, दीनदयाल मीणा, राजवर्धन सिंह विधायक नरसिंहगढ़ सहयोजित सदस्य एवं रामचंद्र दांगी विधायक विधानसभा क्षेत्र ब्यावरा सहयोजित सदस्य बनाये गये।
*बॉक्स*
*एक नजर समितियों एवं सदस्यों पर*
*क्रं.* *सम्बंधित जिला पंचायतों की स्थायी समिति*                   *सभापति का नाम*
01. सामान्य प्रशासन स्थाई समिति                                   चंदरसिंह सोंधिया
02. कृषि स्थाई समिति                                                   यशवंतसिंह गुर्जर
03. शिक्षा स्थाई समिति                                                   पर्वत लक्ष्मीनारायण यादव
04. संचार तथा संकर्म स्थाई समिति                                   श्रीमती अनिता भिलाला
05. सहकारिता एवं महिला बाल विकास स्थाई सममिति           राजेश रातलिया
06. स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास स्थाई समिति                   श्रीमती शीतल राज दांगी
07. वन स्थाई समिति                                                            दीनदयाल मीणा
08. जैव विविधता प्रबंधन स्थाई समिति गठित नही


- शासन के निर्देशानुसार 08 समितियों का गठन किया जाना था। इनमें से उक्तानुसार 07 समितियों का गठन किया गया है। एक समिति जैव विविधता प्रबंधन स्थाई समिति का गठन सदस्यों के उपस्थित नही रहने से नही किया जा सका। उक्त समितियों के माध्यम से जिले के विकास कार्य में प्रगति आयेगी।
*कमल चंद्र नागर*
*अपर कलेक्टर, राजगढ़*

कोई टिप्पणी नहीं