Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का जिले में भव्य स्वागत, विभिन्न कार्यक्रम में में हुए शामिल

संपर्क, सम्बन्धों से नहीं, काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा टिकट - मुरलीधर राव कांग्रेस की जगह केवल संग्रहालय में, जिले को क...




संपर्क, सम्बन्धों से नहीं, काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा टिकट - मुरलीधर राव

कांग्रेस की जगह केवल संग्रहालय में, जिले को कांग्रेस मुक्त बनाना है

भाजपा रामराज्य स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है

संगठन को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है

भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव  का जिले में  भव्य स्वागत, विभिन्न कार्यक्रम में में हुए शामिल


संगठनात्मक दृष्टि से कार्यकर्ताओं की बैठके लेकर दिया मार्गदर्शन


राजगढ़. भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता संगठन की पार्टी है यहां पिछली उपलब्धि या काम या बड़ा नाम देख कर नहीं बल्कि  वर्तमान में कार्यकर्ता के जमीनी कार्य को देख कर उसका मूल्यांकन किया जाता है । आगामी विधानसभा 23 के चुनाव में किसी के संपर्क, किसी के फोन, आपसी सम्बन्ध से नहीं, किसी शक्ति प्रदर्शन या स्वागत बेनर पोस्टर को देखकर टिकट नहीं बटें जाएंगे बल्कि जमीनी स्तर के उसके कार्य को संगठन प्राथमिकता देगा। संगठन की नजर प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता पर है भाजपा भाजपा रामराज्य का अनुसरण कर रामराज्य स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है जिसके राज्य में प्रत्येक प्रजा सुखी हो उस दिशा में कार्य कर रही है। राष्ट्र हित की बात करने वाली पार्टी केवल भाजपा है . 
 उक्त बातें प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होने वाली प्रदेश प्रभारी की बैठक का शुभारंभ करते हुए राजगढ़ जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों  को संबोधित करते हुए कही।  इस अवसर पर संभाग प्रभारी कविता पाटीदार, जिला प्रभारी वीरेन्द्र राणा, जिला अध्यक्ष दिलवर यादव सहित कायकर्ता उपस्थित रहे।
 उन्होंने कहा कि इसके पहले कोई प्रदेश पदाधिकारी किसी जिले में बैठक लेने नहीं गए मैं यहां आया हूं और मैं प्रदेश के सभी जिलों में जाकर जमीनी कार्यकर्ताओं से मिलूंगा। केवल भाषण देने या कहने नहीं आया हूं बल्कि काम करने आया हूं।  राजगढ़ भाजपा का गढ़ है और मजबूती के साथ सभी के साथ लेकर कार्य करना है संगठन के सभी निर्देशों का पालन हम सभी को करना है। आगामी सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाना है उन्हें संपन्न कराना है। यह विष्व का सबसे बड़ा संगठन है यहां कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है 

केन्द्रीय नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश दो गुनी रफ्तार के कार्य कर रहा है। ऐसा नेतृत्व हमें दोबारा नहीं मिलेगा। 
  
मां जालपा के दर्शन किए

राजगढ़ आगमन पर सर्वप्रथम मां जालपा मन्दिर के दर्शन किए जहां पर संभाग प्रभारी प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदारए जिला प्रभारी वीरेंद्र राणा, जिला अध्यक्ष दिलवर यादव सहित जिला पदाधिकारियों ने दर्शन किए. मीडिया प्रभारी रवि बड़ौने ने बताया कि जालपा माता मंदिर पर दर्शन पश्चात कार्यकर्ताओं की पृथक-पृथक बैठके ली जिसमें सर्व प्रथम 11 बजे जिला भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक ली. इसके पश्चात उन्होंने  दोपहर 12 बजे होटल संस्कृति में मोर्चा पदाधिकारियों को बैठक ली जिसमें उन्होंने  सभी मोर्चा अध्यक्ष व पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने सहित अपने मोर्चे को सक्रिय बनाने एवं अच्छे कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडऩे एवं दिखावे को छोडकर संगठन के काम को प्राथमिकता देने सहित विभिन्न विषयों को लेकर सभी मोर्चा पदाधिकारियों से चर्चा की इस अवसर पर जिले के सभी सातों मोर्चा के अध्यक्ष एवं उनके टीम बैठक में शामिल रहे।

एक एक वोटर से हो संपर्क करो, भाजपा मे जोड़ो

मंगल भवन परिसर में दोपहर 2 बजे अयोजित त्रिवेद कार्यकर्ताओं की बैठक में श्री मुरलीधर राव ने कहा की बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर हमें काम करना है अपने बुथ के एक एक वोटर से संपर्क करो और उन्हें भाजपा मे जोड़ो तभी हमारा बुथ मजबूत हो पायेगा. जिले बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों को संपन्न करने से लेकर हितग्राहियों को मिलने वाले लाभ एवं एवं योजनाओं को बूथ स्तर पर संपन्न करना होगा. गरीब वर्ग की सर्वधिक योजनाएं हमारी पार्टी के पास उन्हें जन-जन तक पहुचाएं. आने वाले दंगल में कमल उभर कर आना चाहियें यह संकल्प कार्याकर्ताओं को लेना है कांग्रेस के पास जिले के लिये कोई ऐजंडा नहीं है वह हमारे बूथ के कार्यक्रमों को की कॉपी कर रही है. कांग्रेस की जगह केवल संग्रहालय में है जिले को कांग्र्रेस मुक्त बनाना है. कार्यक्रम में जिसमें राजगढ़ विधानसभा के चारों मंडल के त्रिदेव कार्यकर्ता शामिल रहे. त्रिदेव बैठक का संचालन जिला महामंत्री जगदीश पंवार, एवं आभार जिला उपाध्यक्ष मुकेश राठोर ने माना. 

शाम 4 बजे पूर्व पार्षद रामबाबू गुप्ता के निवास पर जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट की.् इस दौरान पार्टी की संभाग प्रभारी कविता पाटीदार, जिला प्रभारी वीरेन्द्र राणा,  नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह, पूर्व विधायक हरिचरण तिवारी, बद्रीलाल यादव, हजारीलाल दांगी, अमर सिंह यादव, प्रताप मंडलोई, मोहन शर्मा, नारायण सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, केदार काका,  दीपेंद्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री कैलाश सोनी, जगदीश पंवार सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी  उपस्थित रहे.

जिले की सीमा से हुआ  जोरदार स्वागत

 भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का जिले की सीमा पीलूखेड़ी से ही जोरदार स्वागत शुरू हुआ.  जिला भाजपाध्यक्ष दिलवर यादव सहित पदाधिकारीए जनप्रतिनिधए कार्यकर्ताओं के द्वारा पीलूखेड़ी पहुंचकर अगवानी कर स्वागत की गई. वहां से कुरावर, नसिंहगढ़, ब्यावरा मैं भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद राजगढ़ पहुंचने पर श्री राव का  राजगढ़ स्थित होटल संस्कृति  पर भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया है.

कोई टिप्पणी नहीं