Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज मध्यप्रदेश स्टार्ट पॉलिसी 2022 और स्टार्टअप पोर्टल का शुभारंभ किया

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज मध्यप्रदेश स्टार्ट पॉलिसी 2022 और स्टार्टअप पोर्टल का शुभारंभ एवं मार्गदर्शन प्रद...

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज मध्यप्रदेश स्टार्ट पॉलिसी 2022 और स्टार्टअप पोर्टल का शुभारंभ एवं मार्गदर्शन प्रदान कर मध्यप्रदेश के युवा बेटे-बेटियों को जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए उनकी ओर से हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन से हम सबको एक नई शक्ति एवं ऊर्जा की अनुभूति हुई। कार्य करने की नई प्रेरणा प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री जी के अमूल्य विचारों के प्रमुख अंशों को मैं आपसे भी साझा कर रहा हूं-  

आज देश में जितनी प्रोएक्टिव स्टार्टअप नीति है, उतना ही परिश्रमी स्टार्टअप नेतृत्व भी है। इसलिए देश में युवा नई ऊर्जा के साथ विकास को नई गति दे रहा है। मध्यप्रदेश में आज मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति 2022 और स्टार्टअप पोर्टल का शुभारंभ हुआ है। साथ ही एमपी की स्टार्टअप नीति के तहत युवाओं को सहायता भी दी गई। मैं मध्यप्रदेश सरकार को इसके लिए बधाई देता हूं। 2014 में जब हमारी सरकार आई थी तब देश में 400 के आसपास स्टार्टअप्स हुआ करते थे।लेकिन आज 8 वर्ष की छोटे से कालखंड में भारत में सब की दुनिया ही बदल दी है। 
आज हमारे देश में करीब 70000 रिकॉग्नाइज स्टार्टअप्स हैं। आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम है हम दुनिया के सबसे बड़े यूनिकॉर्न हाउस में भी एक ताकत के रूप में उभर रहे हैं। स्टार्टअप हमें एक कठिन चुनौती का सरल समाधान देते हैं।

भारत में नया करने की, नए आईडिया से समस्याओं के समाधान की ललक हमेशा रही है। यह हमने आपने आईटी रिवॉल्यूशन के दौर में भली-भांति अनुभव लिया है। साथियों 2014 के बाद हमने आइडिया की ताकत को इनोवेशंस कि इस स्पिरिट को फिर से रिवाइव किया। हमने भारत के युवाओं के सामर्थ्य पर विश्वास किया। हमने तीन बातों पर फोकस किया।
पहला: आईडिया इनोवेट इनक्यूबेट & इंडस्ट्री।
दूसरा: सरकारी प्रक्रियाओं का सरलीकरण।
तीसरा: मिशन के लिए माइंडसेट में परिवर्तन, नए इकोसिस्टम का निर्माण। 

सस्ते स्मार्टफोन और सस्ते डाटा ने गांव के गरीब और मिडिल क्लास को भी कनेक्ट किया है। इससे स्टार्टअप के लिए नए एवेन्यू व मार्केट खुल गए हैं। ऐसे ही प्रयासों के कारण स्टार्टअप्स यूनिकॉर्न देश के लाखों युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। भारत मोबाइल गेमिंग के मामले में दुनिया के टॉप 5 देशों में है। भारत की गेमिंग इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट 40% से भी ज्यादा है। इस बार के बजट में हमने  एनिमेशन विजुअल इफेक्ट गेमिंग और कॉमिक इस सेक्टर को सपोर्ट पर भी जोर दिया है। भारत की ग्रोथ स्टोरी व सक्सेस स्टोरी इस दशक में एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।  हम अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहे हैं।आज हम जो भी करेंगे उससे नए भारत का भविष्य तय होगा देश की दिशा तय होगी।  #MPStartUpPolicy2022


मध्यप्रदेश में हमने आज स्टार्टअप्स का पूरा इकोसिस्टम तैयार किया है। मेरा एक संकल्प है "रोजगार"।

अब मध्य प्रदेश का नौजवान स्टार्टअप्स के क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार है।

मध्य प्रदेश में आज विकास का पूरा इकोसिस्टम तैयार है।
 #MPStartupPolicy2022

Shivraj Singh Chouhan
Chief minister Madhya Pradesh 

कोई टिप्पणी नहीं