Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

पौधारोपण महाअभियान 01 मार्च से 05 मार्च तक

पौधारोपण महाअभियान 01 मार्च से 05 मार्च तक कलेक्टर ने जनान्दोलन बनाने दिए निर्देश राजगढ़ 28 फरवरी, 2022 पौधारोपण को जन आंदोलन बन...

पौधारोपण महाअभियान 01 मार्च से 05 मार्च तक

कलेक्टर ने जनान्दोलन बनाने दिए निर्देश

राजगढ़ 28 फरवरी, 2022
पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संकल्प को जन भागीदारी से महाअभियान का रूप दिए जाने हेतु कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा जिले के समस्त जिला अधिकारियों, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकायों को नागरिकों, समुदायों एवं स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से 01 मार्च से 05 मार्च, 2022 तक अधिकाधिक संख्या में पौधों का रोपण का अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिले में अभियान अंतर्गत लगभग 10 हजार पौधारोपण हेतु जिले के 37 बड़े शासकीय विभागों द्वारा पौधारोपण करने लक्ष्य भी निर्धारित किए है। 
उन्होंने समस्त शासकीय कार्यालयों के भवनों, सार्वजनिक उपक्रमों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, निगम, मंडलों के कार्यालयों, वेयर हाउस के प्रांगणों में उपयुक्त स्थान पर पौधारोपण कराने के साथ ही स्कूल, कॉलेज, आंगनवाडी, छात्रावास, पंचायत इत्यादि के परिसरों में भी पौधारोपण को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए है। 

उन्होंने कहा कि पौधों की व्यवस्था संबंधित व्यक्ति, संस्था के द्वारा स्वयं की जाएगी। वन, उद्यानिकी, कृषि विभाग की नर्सरी में उपलब्ध पौधों का उपयोग प्रचलित नियमानुसार किया जाए। रोपित पौधो की सुरक्षा, सिंचाई की देखभाल की जिम्मेदारी पौधारोपण करने वाले व्यक्ति, संगठन एवं शासकीय संस्था की होगी।

उन्होंने पौधारोपण अभियान से जुड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति उसके द्वारा किये गये पौधारोपण का विवरण फोटो सहित की जानकारी किसी एक माध्यम से दें सकते है। इसके लिए यदि उसके पास स्मार्टफोन है तो वे अंकुर कार्यक्रम के ‘‘वायुदूत अंकुर‘‘ ऐप को डाउनलोड कर पौधारोपण के उपरांत अपना फोटो पौधे के साथ अपलोड करें। इसके अलावा वे एम.पी.-सी.एम. इवेंटस पोर्टल एच.टी.टी.पी.एस.रूध्ध्वेबकास्ट. जी.ओ.वी. इन/एम.पी./ सी.एम. इवेंटस पर दर्ज कर सकेगें। पौधारोपण करने वाले व्यक्ति ऐप, पोर्टल का उपयोग नहीं करना चाहता है। वह पौधारोपण अभियान अंतर्गत 01 मार्च से 05 मार्च 2022 के मध्य विशेष रूप से स्थापित मिस कॉल सेवा नं. 0755-2706666 पर मिस कॉल देकर सूचना दे सकते हैं। सामूहिक रूप से पौधारोपण कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी व्यक्ति मिसकॉल दें।

कोई टिप्पणी नहीं