Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

परेड की ली सलामी और मुख्यमंत्री के  संदेश का किया वाचन  11 विभागों ने निकाली आकर्षक चलित झांकियां राजगढ़ 26 जनवरी, 2022 प्रदेश ...



परेड की ली सलामी और मुख्यमंत्री के 
संदेश का किया वाचन 

11 विभागों ने निकाली आकर्षक चलित झांकियां

राजगढ़ 26 जनवरी, 2022
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने 73 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2022 के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम परिसर में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड की सलामी ली और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। 
आयोजित समारोह में प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उमंग एवं उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे मुक्त आकाश में छोड़े गए। समारोह में पांच प्लाटूनों विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड एवं महिला पुलिस बल ने हर्ष फायर किए तथा आकर्षक मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी तथा 11 विभिन्न विभागों जिला  पंचायत, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, कृषि, सामान्य वन मण्डल, उद्यानिकी, शिक्षा, पशुपालन उद्योग विभाग, खाद्य विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर केन्द्रित आकर्षक चलित झांकिया प्रदर्शित की गई। 

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट की प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरूस्कार जिला पुलिस बल को, द्वितीय पुरूस्कार विशेष सशस्त्र बल को तथा तृतीय पुरूस्कार जिला पुलिस बल महिला को प्रदान किए। इसी प्रकार विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित चलित झांकियों के प्रदर्षन पर स्कूल षिक्षा विभाग को प्रथम पुरूस्कार, कृषि विभाग को द्वितीय पुरूस्कार, तथा जिला पंचायत को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किए। आयोजित समारोह में शासकीय सेवकों एवं विभिन्न व्यक्तियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। 

समारोह में क्षेत्रीय सांसद श्री रोडमल नागर, राजगढ़ विधायक श्री बापूसिंह तंवर, पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, श्री प्रताप सिंह मण्डलोई, श्री अमर सिंह यादव, श्री दिलबर यादव, श्रीमति गायत्री जसवंत सिंह गुर्जर, कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे। 

26 जनवरी बधाई संदेश
गणतंत्र दिवस 2022 
26 जनवरी बधाई संदेश
गणतंत्र दिवस 2022 

    26 जनवरी बधाई संदेश
गणतंत्र दिवस 2022

26 जनवरी बधाई संदेश
गणतंत्र दिवस 2022
26 जनवरी बधाई संदेश
गणतंत्र दिवस 2022
26 जनवरी बधाई संदेश
गणतंत्र दिवस 2022
26 जनवरी बधाई संदेश
गणतंत्र दिवस 2022

26 जनवरी बधाई संदेश
गणतंत्र दिवस 2022

26 जनवरी बधाई संदेश
गणतंत्र दिवस 2022


कोई टिप्पणी नहीं