Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पिपलिया कलां में 29 करोड़ 72 लाख 75 हज़ार रूपये के सात निर्माण कार्या का किया लोकार्पण

जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर में नल-जल पहुंचाने  तेजी से किया जा रहा है काम                                -मुख्यमंत्री श्री शिवरा...

जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर में नल-जल पहुंचाने 
तेजी से किया जा रहा है काम 
                              -मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 

कुंडलियां डेम की राइट विंग का काम भी 
शीघ्र करवाये जाने के दिए निर्देश 

पिपलिया कलां में 29 करोड़ 72 लाख 75 हज़ार रूपये के 
सात निर्माण कार्या का किया लोकार्पण



राजगढ़ 28 जनवरी, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 1,200 करोड़ रुपये लागत से राजगढ़ जिले के हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिये तेजी से काम किया जा रहा है और मार्च तक 5 में से 3 योजनाओं का काम पूरा भी हो जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान शुक्रवार को राजगढ़ जिले की खिलचीपुर तहसील के ग्राम पिपलिया कला में हितग्राही सम्मेलन में 29 करोड़ 72 लाख 75 हज़ार रूपये के सात निर्माण कार्या का लोकार्पण करने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। सांसद श्री रोडमल नागर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कुंडलियां डेम की राइट विंग का काम भी शीघ्र करवाये जाने के निर्देश दिए। जिससे पूरे क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जाये। उन्होंने कहा कि राजगढ़ में प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के नवीन सर्वे के बाद एक लाख नवीन आवास चरणबद्ध रूप से स्वीकृत किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार गरीबो के लिए समर्पित है और मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवासीय योजना के तहत ऐसे परिवार जो एक ही घर में एक से अधिक रह रहे है। उन्हें भी आवासीय भूमि का मालिक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का कार्ड हर गरीब को देंने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि पिछले साल की फसल बीमा की राशि अगले महीने से मिलने लगेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ हर पात्र किसानों को सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने पिपलिया कलां में हायर सेकंडरी भवन बनाने की घोषणा भी की
इससे पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आजीविका समूह खिलचीपुर और महिला स्वसहायता समूह के उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान का राजगढ़ की परंपरा अनुसार साफा पहनाकर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां लाडली लक्ष्मी कन्याओं का पूजन भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं