Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

स्वच्छ भारत महाअभियान का शुभारंभ,युवाओ ने की साफ-सफाई

स्वच्छ भारत महाअभियान का शुभारंभ,युवाओ ने की साफ-सफाई 01 से 31 अक्टूबर तक नेहरू युवा केन्द्र के बैनर तले जिले में चलेगा अभियान र...

स्वच्छ भारत महाअभियान का शुभारंभ,युवाओ ने की साफ-सफाई

01 से 31 अक्टूबर तक नेहरू युवा केन्द्र के बैनर तले जिले में चलेगा अभियान

राजगढ़। स्वच्छता मन और तन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। स्वच्छता को लोग दिनचर्या में शामिल कर लें तो परिवेश रोग मुक्त होने के साथ महक उठेगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार   नेहरू युवा केंद्र राजगढ़ के बैनर तले 01 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा।
नेहरू युवा केन्द्र उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत खिलचीपुर नाके से की। अभियान में मुख्य अथिति सांसद प्रतिनिधि शैलेश गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान, हिन्दू चेतना मंच अध्य्क्ष ब्रजमोहन सरावत एवं एनवायके पूर्व मनोनीत सदस्य केपी पंवार उपस्थित थे। कार्यक्रम कर पूर्व अतिथियों ने युवाओ को टीशर्ट, गार्बेज बैग एवं अन्य सामग्री वितरण की। इसके बाद खिलचीपुर नाके के समीप सड़क पर साफ-सफाई करते हुए पोलिथिनो ओर कचरे को उठाया। इस मौके पर जिला भाजपा कार्यालय मंत्री विनोद साहू, पार्षद राजेश खरे, मुस्तुफा योगा मण्डल सचिव हिना खान, युवा नेता लखन नेजर, स्वामी विवेकानंद युग परिवर्तन अध्य्क्ष सुरेश मेवाड़े, आशा शर्मा, मीनाक्षी परमार, मीनू परमार, तनु परमार सहित अन्य लोगो ने स्वच्छ भारत अभियान में सहभागिता की।

कोई टिप्पणी नहीं