Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय राजगढ़ में प्रवेश प्रक्रिया 12 सितम्बर से 23 सितम्बर तक चलेगी ,दिव्यांग छात्र-छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय राजगढ़ में प्रवेश प्रक्रिया 12 सितम्बर से 23 सितम्बर तक चलेगी सभी 4 ब्राचों में 60-60 सीटें उपलब्ध इच्छुक छात...


शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय राजगढ़ में प्रवेश प्रक्रिया 12 सितम्बर से 23 सितम्बर तक चलेगी




सभी 4 ब्राचों में 60-60 सीटें उपलब्ध इच्छुक छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं

राजगढ़:–शासकीय पोलीटेकनिक महाविद्यालय राजगढ़ में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम की सिविल इंजी., इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकाम्यूनिकेषन इंजी. केमिकल इंजी. एवं मेकेनिकल इंजी. ब्राचं में अर्हकारी परीक्षा 10वीं के आधार पर द्वितीय चरण ऑनलाईन काउसलिंग प्रवेश प्रक्रिया हेतु पंजीयन 12 सितम्बर, 2021 से प्रारंभ हो चुके है। जो कि 23 सितम्बर, 2021 सायं 05ः00 बजे तक चलेगे। संस्थाओं में प्राथमिकता क्रम का ऑनलाईन चयन एवं लॉक 14 सितम्बर, 2021 से 27 सितम्बर, 2021 रात्री 11ः45 बजे तक कर सकते है। रजिस्ट्रेशन उपरांत इच्छुक संस्था प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिए 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर, 2021 सांय 05ः00 बजे तक उपस्थित होना होगा। इन सभी ब्रांचो की प्रवेश क्षमता 60-60 सीट उपलब्ध है।

इस आशय की जानकारी में प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक ने बताया कि प्रवेष उपरांत छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति का लाभ पात्रता अनुसार प्राप्त कर सकेंगे। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. सक्षम स्कॉलरषिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राषि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी।

कोविड़-19 की वजह से माता या पिता या दोनो की मृत्यु आर्म्ड और सेट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस में शहीद हुए जवानों के बच्चों की एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप स्कीम के तहत प्रतिवर्ष 50,000 की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना छात्रवृत्ति का लाभ पात्रता अनुसार प्राप्त कर सकते है।

प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अधिक जानकारी हेतु 7974942609, 9131541916, 9993111387 पर सम्पर्क कर सकते है।



कोई टिप्पणी नहीं