Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 02 अक्टूबर से 14 नवंबर तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में  02 अक्टूबर से 14 नवंबर तक विधिक जागरूकता  कार्यक्रम आयोजित होंगे राजगढ़ 27 सितम्बर, 2021 ...


आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 
02 अक्टूबर से 14 नवंबर तक विधिक जागरूकता 
कार्यक्रम आयोजित होंगे

राजगढ़ 27 सितम्बर, 2021

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर (सालसा) के निर्देषानुसार विधिक सेवा संस्थाओं एवं शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर 02 अक्टूबर, 2021 से 14 नवम्बर, 2021 के मध्य विधिक जागरूकता कार्यक्रम, मेले, वृहद जागरूकता षिविर आयोजित करने के निर्देष के पालन में प्रधान जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष श्री अनिल कुमार भाटिया के मार्गदर्षन में जिला राजगढ़ के शहरी, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। इस संबंध में म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा कार्य योजना तैयार की गई है।  02 अक्टूबर, 2021 से अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा। 02 अक्टूबर, 2021 को गॉधी जयंती के अवसर पर जिला एवं तहसील मुख्यालयों में प्रभात फेरी आयोजित की जा रही है। साथ ही नालसा द्वारा प्रसारित किये जाने वाले कार्यक्रमों का विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, नगर पालिका पंचायत भवन में सीधा प्रसारण किया जावेगा। विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत विधिक साक्षरता षिविर, बाईक, साईकिल रैली, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किये जावेंगे। उक्त गतिविधियॉ जिला प्रषासन के सहयोग से तथा पैरालीगल वॉलेंटियर्स, पैनल लॉयर्स, गैर सरकारी सामाजिक संगठन, पंचायत प्रतिनिधि, एन0एस0एस0 स्वयंसेवक, एन0सी0एसी0 कैडेट, विधिक विद्यार्थीगण इत्यादि के सहयोग से आयोजित की जावेगी। इस अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूबर, 2021 को जिला मुख्यालय राजगढ़ पर 10 अक्टूबर, 2021 को ग्राम बरखेड़ा, 11 अक्टूबर, 2021 को ग्राम आगर तहसील ब्यावरा, दिनॉक 09.11.2021 को  ग्राम भोजपुर तहसील खिलचीपुर में तथा 14 नवम्बर, 2021 को समापन अवसर पर ग्राम भानपुरा तहसील जीरापुर में मेले का आयोजन किया जावेगा। साथ ही  09 नवम्बर, 2021 को विधिक सेवा स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम भोजपुर में ही वृहद जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें प्रशासन के सभी विभाग संभावित हितग्राहितयों की समस्या का समाधान करते हुये, शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें प्रदान किया जाना सुनिष्चित् करेंगे। 02 अक्टूबर गॉधी जयंगी, 10 अक्टूबर मानसिक स्वास्थ्य दिवस, 11 अक्टूबर  अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, 15 अक्टूबर विष्व विद्यार्थी दिवस, 24 अक्टूबर संयुक्त राष्ट दिवस, 09 नवंबर विधिक सेवा दिवस एवं 14 नवंबर बाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जावेंगे। साथ ही 8 से 14 नवंबर 2021 तक विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जावेगा। इस इस विषेष अभियान के सफल आयोजन हेतु जिला एवं तहसील स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है।  

कोई टिप्पणी नहीं