Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

नीट, जईई एवं पीएससी की नि:शुल्क कोचिंग चयन के लिए परीक्षा आयोजित

     नीट, जईई एवं पीएससी की नि:शुल्क          कोचिंग चयन के लिए परीक्षा आयोजित           जिले के 06 विकासखण्ड में               ...


     नीट, जईई एवं पीएससी की नि:शुल्क     
    कोचिंग चयन के लिए परीक्षा आयोजित

          जिले के 06 विकासखण्ड में
                09 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित

                           राजगढ़ 14 मई, 2023
        कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के द्वारा आज नीट, जईई एवं पीएससी नि:शुल्क कोचिग चयन के लिए परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए पूरे जिले में विघार्थियो की सुविधा को देखते हुए जिले के 06 विकासखण्ड में 09 केन्द्र बनाए गए। जिनमें जेईई में 161 छात्र- छात्राएं, नीट में 618 छात्र- छात्राएं एवं पीएससी में 222 छात्र-छात्राएं द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा दी गई। 
  कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा परीक्षा सेन्टर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यावरा में परीक्षा का अवलोकन किया एवं परीक्षा के उपरांत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने हेतु आगामी तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदाय किया। 
          कलेक्टर श्री दीक्षित द्वारा सफलता के सूत्र में बताया गया कि परीक्षार्थी तैयारी करते हुए स्वंय को बीच-बीच में स्वमूल्यांकन करें एवं जो कमिया रह गई है, उनको दूर करते हुए सतत प्रयास करें। प्रतिभागी बच्चों द्वारा कलेेक्टर श्री दीक्षित से प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर कई सारे प्रश्न भी किए गए। जिनका उत्तर कलेक्टर श्री दीक्षित द्वारा प्रदान कर जिज्ञासा एवं शकांओ का समाधान किया गया। 

    यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्राओं ने परीक्षा की तैयारी हेतु दिनचर्या एवं पाठयक्रम की तैयारी में समय-सारणी के सबंध में मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

      कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा छात्रों को उनके उज्जल भविष्य की शुभकामना देते हुए जिले का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। परीक्षा संचालन में विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी श्री करण सिंह भिलाला, एपीसी श्री मनीष शर्मा, एपीसी श्री ओपी नामदेव, श्री जी.के. दुबे, विकासखण्ड नोडल अधिकारिओं, परीक्षा केन्द्राध्यक्षों एवं परीक्षा पर्यवेक्षक शिक्षकों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

                 

कोई टिप्पणी नहीं