Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता सप्ताह संचालित किया गया।

संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता सप्ताह संचालित किया गया। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से प्राप्त निर्देशों के प...



संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता सप्ताह संचालित किया गया।

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से प्राप्त निर्देशों के पालन में प्रदेश के प्रत्येक जिला एवं तहसील स्तर पर 26 नवंबर से दो दिसंबर 2022 तक *संविधान दिवस पर जागरूकता सप्ताह* के आयोजन अंतर्गत गतिविधि एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्राप्त निर्देशों के पालन में एवं प्रभारी प्रधान जिला न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीनल श्रीवास्तव के नेतृत्व में व शिक्षा विभाग के समन्वय से विभिन्न स्थानों पर विविध प्रतियोगिताएं व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 

इसी कड़ी में सर्वप्रथम 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, राजगढ़ में समस्त न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ता, पैरालीगल वालंटियर तथा विधि छात्र और आमजन की उपस्थिति में जिला न्यायालय परिसर, राजगढ़ में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया, तदोपरांत शासकीय स्नातकोत्तर विधि महाविद्यालय राजगढ़ में संविधान विषय पर विद्यार्थियों द्वारा निबंध लेखन किया गया। 

इस अवसर पर संविधान प्रदत विधियों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान रश्मि चौहान, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर अरुण सातलकर, चाइल्ड लाइन राजगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य आर के शर्मा, विधि महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य जय श्री गुप्ता सहित आशुतोष सिंह, रमेश जमरा, पीएस रावत सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।

इसी क्रम में शिक्षा विभाग राजगढ़ द्वारा मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशों के पालन में 28 नवंबर 2022 को विद्यालयों में संविधान विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया एवं आगामी दिनों में भी अन्य विषयों के ऊपर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाना है।

कोई टिप्पणी नहीं