Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

जिला राजगढ़ पुलिस की आम जन से अपील - सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद को उत्पन्न करने वाले संदेशो का प्रचार प्रसार न करें।

जिला राजगढ़ पुलिस की आम जन से अपील            जिला राजगढ़ प्रशासन सहित जिला पुलिस राजगढ़ की आम जनमानस से अपील है कि वर्तमान समय में...

जिला राजगढ़ पुलिस की आम जन से अपील

           जिला राजगढ़ प्रशासन सहित जिला पुलिस राजगढ़ की आम जनमानस से अपील है कि वर्तमान समय में ताजिया (मोहर्रम) एवं रक्षा बंधन का त्यौहार है धार्मिक त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचे ओर अपनों को भी बचाए ।
·         सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद को उत्पन्न करने वाले संदेशो, भ्रामक प्रचार प्रसार, विशेष समुदाय के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी, अश्लील व भड़काऊ संदेशो के प्रचार प्रसार को रोकने व उन पर नियंत्रण हेतु जिला सायबर शाखा द्वारा सम्पूर्ण जिले मे सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है। 
·         किसी भी संदेश के तथ्यो को जांच व सत्यता जाने बगैर केवल ओपचारिक या मनोरंजन की दृष्टि से प्रसारित न करें। 
·             सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु राजगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी जी (भापुसे ) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद जी के निर्देशन मे की जा रही है सख्त कार्यवाही । जिले के समस्त थानो क्षेत्र में जो कोई व्यक्ति ऐसा कृत्य करते पाया जाने पर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध IPC ओर IT ACT के तहत की जाएगी कठोर कानूनी कार्यवाही।
.            भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 3 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है
·         यदि आपके पास ऐसे किसी संदेश के प्रसारण की जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल पुलिस को सूचना करे , आपका नाम ओर सूचना गुप्त रखी जाएगी ।

🌹🙏 *राजगढ़ पुलिस सदैव आपके साथ*🙏🌹

कोई टिप्पणी नहीं