Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

राजगढ़ जिला मुख्यालय में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली

जिला मुख्यालय में निकली तिरंगा बाइक रैली  राजगढ़ जिला मुख्यालय में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली , शहर ...

जिला मुख्यालय में निकली तिरंगा बाइक रैली 


राजगढ़ जिला मुख्यालय में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली , शहर की जामा मस्जिद से लेकर दरगाह परिसर तक एक विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।


जिसमे सबसे पहले शहर काजी के द्वारा तिरंगा रैली में शामिल होने वाले युवा,बुजुर्ग व बच्चो को सड़कों पर बाइक लेकर चलने के नियमो से अवगत कराया गया,और दूसरों को किसी भी तरह की तकलीफ न पहुंचे इस बात की भी समझाईश दी गई।


जिसके पश्चात तिरंगा रैली जामा मस्जिद से शुरू हुई और पुराने बसस्टैंड से होकर किला मोहल्ला व मुख्य बाज़ार में पहुंची,जिसमे सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात 2 थाना प्रभारी उमेश यादव व प्रदीप गोलिया बाइक रैली के साथ साथ पैदल चलते हुए नज़र आए।

आपको बतादे उक्त रैली के दरगाह परिसर में पहुंचने तक सैकड़ो की भीड़ लगभग हज़ारों में तब्दील हो गई,और सड़कों पर सिंर्फ़ तिरंगे ही तिरंगे नज़र आरहे थे।


तिरंगा रैली के दरगाह परिसर तक पहुंचने पर मुल्क के अमन चैन व तरक्की के लिए दुआ की गई,जिसके पश्चात उक्त रेली का समापन किय्या गया।


वंही मौजूद उलेमा मोहम्मद सलीम ने वतन की मोहब्बत में कुछ अशआर भी पेश किये और उन्हें कुछ इस अंदाज में बयान किया।


शहर काजी सय्यद नाजिम अली नदवी ने उक्त तिरंगा रेली के बारे में बताया,और उसकी सफलता के लिए पुलिस प्रशासन का भी शुक्रिया अदा किया।



कोई टिप्पणी नहीं