Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

तहसील विधिक सेवा समिति ब्यावरा के तत्वाधान मैं 75 वां आज़ादी अमृत महोत्सव का जागरूकता अभियान

तहसील विधिक सेवा समिति ब्यावरा   के तत्वाधान मैं 75 वां आज़ादी अमृत महोत्सव का जागरूकता अभियान        ब्यावरा:- आजादी के 75 साल ...

तहसील विधिक सेवा समिति ब्यावरा   के तत्वाधान मैं 75 वां आज़ादी अमृत महोत्सव का जागरूकता अभियान   
   
ब्यावरा:- आजादी के 75 साल और  गौरवशाली इतिहास आज़ादी का अमृत महोत्सव को मनाने के लिए  तहसील विधिक सेवा समिति ब्यावरा द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया, रैली न्यायालय परिसर से ए बी रोड, जूना ब्यावरा तक निकाली गई और समापन ब्यावरा न्यायालय परिसर मैं किया गया। ब्यावरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट आफताब खान ने जानकारी देते हुए बताया की आजादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान के बारे में प्रगतिशील है। प्रधान मंत्री, श्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च, 2021 को साबरमती आश्रम, अहमदाबाद से ‘दांडी मार्च’ को हरी झंडी दिखाकर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का उद्घाटन किया था। यह समारोह स्वतंत्रता की हमारी 75 वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पहले शुरू हुआ और 15 अगस्त, 2023 को समाप्त होगा। रैली मैं मुख्य रूप से प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर के जैन,  द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अशोक शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग- 1 रानो बघेल, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ ब्यावरा आफताब अहमद खान, उपाध्यक्ष अधिवक्ता संघ योगेश मेवाडे, सचिव अधिवक्ता संघ महेंद्र मेवाडे, अभिभाषक गण:- के सी नागर, अशोक क्रांति, आशीष उपाध्याय, दिनेश चंद्र गुप्ता, गोपाल तिवारी, मनीष सक्सेना, जितेंद्र जोशी, अनंत शर्मा, ए जी पी राजेंद्र यादव, बृजेश तिवारी, संतोष सेन, मुजीब खान, जगदीश पुष्पद, राजेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, हकीम अंसारी, एल एन लोधी, हेमराज लोधी, लोकेश नामदेव, चंचल तिवारी, गिरिराज नागर, राहुल सोंधिया, शैलेंद्र शर्मा, हरिओम दांगी, लेखराज लोधी सहित ब्यावरा न्यायालय परिसर के कर्मचारी सहित स्टाफ मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं