Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

द्रोपदी मुर्मू को देश की 15 वी व आदिवासी समाज की पहली महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर राजगढ़ जिले मे भाजपाइयों ने बजाए ढोल व बाटी मिठाई

द्रोपदी मुर्मू को देश की 15 वी व आदिवासी समाज की पहली महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर राजगढ़ जिले मे भाजपाइयों ने बजाए ढोल व बाटी म...



द्रोपदी मुर्मू को देश की 15 वी व आदिवासी समाज की पहली महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर राजगढ़ जिले मे भाजपाइयों ने बजाए ढोल व बाटी मिठाई

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को 21 जुलाई 2022 को भारत के 15 वी राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है,द्रोपदी मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी .

इसके पहले 2015 से 2021 तक वे झारखंड की राज्यपाल थी।


वंही राजगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को द्रोपदी मुर्मू को देश का 15 वा राष्ट्रपति चुने जाने पर पर ढोल नगाड़े बजाकर खुशियां मनाई गई और जिला भाजपा कार्यालय से लेकर खिलचीपुर नाके तक पैदल मार्च भी निकाला गया।


वंही उक्त कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के वारिष्ट नेता व पूर्व विधायक रघुनन्दन शर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि,देश मे पहली बार ऐसा मौका आया है कि किसी आदिवासी महिला को देश के राष्ट्रपति के लिए चुना गया है।

कोई टिप्पणी नहीं