Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

अब रेडक्राॅस के शव वाहन का लाभ पूरे जिले को मिलेगा

- *जिला प्रशासन द्वारा जिले के नागरिकों के हित में किया जायेगा रेडकॉस की सेवाओं का विस्तार* - *अब रेडक्राॅस के शव वाहन का लाभ पू...


- *जिला प्रशासन द्वारा जिले के नागरिकों के हित में किया जायेगा रेडकॉस की सेवाओं का विस्तार*

- *अब रेडक्राॅस के शव वाहन का लाभ पूरे जिले को मिलेगा*

- *रेडकास दिवस के अवसर पर प्रबंध समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि रेडकॉस के शव वाहन की सेवाएं अब पूरे राजगढ़ जिले में प्रदाय की जाएगी*

- *जिले में रेडकॉस की सेवाओं को व्यापक स्वरूप दिए जाने हेतु रेडकॉस का सेवा मेप तैयार किया जा रहा हैं*

*राजगढ़। रेडक्रॉस एक जन कल्याणकारी संगठन है, जिसके जिले में चेयरमेन कलेक्टर होते है। रेडक्रॉस का मिशन मानवीय जिंदगी व सेहत को बचाना है। जिले में रेडक्रॉस के तहत जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए मदद और सहायता कर मानव सेवा का कार्य किया जा रहा है।*
उक्त बात कलेक्टर / रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष हर्ष दीक्षित ने रेडक्रॉस दिवस के मौके पर कही। वही कलेक्टर ने अपने सम्बोधन में कहा कि रेडक्रॉस मानवीय आंदोलन है। वर्तमान परिस्थितियों में इस संस्था की महत्ता और अधिक बढ़ गई है। नागरिकों को आर्थिक सहायता देने की आवश्यकता होती है ताकि जरूरतमंद को मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने समाजसेवियों व स्वयंसेवी संगठनों के मानव सेवा के लिए किए जा रहे बेहतर प्रयास का उल्लेख करते हुए रेडक्रॉस से जुडने का आह्वान किया।

- *सोसायटी के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया*
अपर कलेक्टर एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी श्री नागर द्वारा सोसायटी के कार्यों के बारे में समुचित उद्बोधन प्रदाय करते हुए अवगत कराया गया कि वर्तमान में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में जिला रेड़कॉस सोसायटी के द्वारा गरीब एवं निराश्रितों को यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदाय की जा रही है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दी गई राशि से बच्चों को एक वर्ष के लिए 25 स्पांसरशिप योजना अंतर्गत लाभान्विंत रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से कराया जा रहा है। मुक्ति सेवा वाहन का संचालन भी किया जा रहा है, जिसे जिले के नागरिकों की मांग के अनुसार पूरे जिले में इसकी सेवा को विस्तारित की जाने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि जिले के नागरिकों के द्वारा शव वाहन की सुविधा राजगढ़ नगर को मिलने के साथ-साथ पूरे जिले में शव वाहन की सुविधा देने की मांग पर रेडकॉस सोसायटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि पूरे जिले में शव वाहन का लाभ दिया जाए।

- *ब्लड डोनेशन एप के माध्यम से रक्तदान की व्यवस्था सुदृढ़ होगी*
चर्चा में अपर कलेक्टर श्री नागर ने यह भी बताया कि वर्तमान में जिले में रक्तदान  शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, किन्तु इसके लिए कोई समेकित व्यवस्था नहीं है साथ ही यह आवश्यक है कि डिमांड एवं सप्लाई के दृष्टिगत ब्लड डोनेशन कैंप एक अम्ब्रेला के और उसके लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी एक सर्वाधिक युक्तियुक्त निकाय हो सकती है। जो जिला के लिए एक समेकित रूप से कलेंडर तैयार जिले में व्यवस्थित रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन आवश्यकतानुसार रक्त का प्रदाय रेयर ब्लड ग्रुप का स्टोरेज तथा ब्लड डोनेशन एप के माध्यम से जिले में रक्तदान की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है।
*बॉक्स*
- रेडक्रॉस सोसायटी बन रही जरूरतमंदों की वैशाखी सेवा करने जुड़ रहे नए सदस्य

- जिले में शव वाहन की शुरूआत की गई।

- 25 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक सहायता दी गई।

- वृद्धाश्रम में रैलिंग कार्य, खिड़कियों पर जाली वाले गेट लगवाये गये, वृद्ध लोगों को कान की मशीन एवं कपड़े प्रदाय किये गये।

- 25 बच्चों को स्पांसरशिप योजना अंतर्गत लाभान्विंत रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से किया जा रहा है।

- रक्तदान के लिये जिले में वार्षिक कैलेण्डर भी तैयार किया जायेगा।

- कोरोना काल में रेडकॉस सोसायटी के द्वारा ऑक्सीजन सिलेण्डरों की आपूर्ति के संबंध में समन्वय प्रदाय किया गया।


- माननीय कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में जिला रेडकॉस सोसायटी की सेवाओं को गुणवत्तात्मक एवं मात्रात्मक रूप से विस्तारित किया जा रहा है। जिला रेडकॉस सोसायटी का लक्ष्य है कि जिले के नागरिकों को यथासंभव अधिकाधिक सेवा प्रदाय की जाए। इसी दृष्टिकोण से जिला रेडकॉस सोसायटी का रोड मेप तैयार किया जा रहा है। अब रेडक्राॅस की सेवा पूरे जिले में प्राप्त होगी अर्थात राजगढ़ से पूरे जिले मे कही भी इसे लेजाया जा सकेगा। जिले के समस्त नागरिकों जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अधिकारियों के सहयोग से जिला रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों को विस्तारित किया जाएगा। मेरा जिले के समस्त नागरिकों को से अनुरोध है कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों में सामर्थ्य अनुसार सहयोग प्रदान करे ताकि अधिक जरूरत मंदों को सहायता प्रदाय  की जाए।

*कमलचंद्र नागर*
*अपर कलेक्टर, जिला राजगढ़*

कोई टिप्पणी नहीं