Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

राजगढ़ पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया

मध्यप्रदेश मे बेरोजगारों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार,जिला कांग्रेस कार्यालय मे आयोजित प्रेसवार्ता मे बोले युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष...




मध्यप्रदेश मे बेरोजगारों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार,जिला कांग्रेस कार्यालय मे आयोजित प्रेसवार्ता मे बोले युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया

राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय मे बुधवार की दोपहर में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की अहम बैठक लेने राजगढ़ पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया का राजगढ़ शहर के नए बसस्टैंड पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।

जिसके पश्चात वे जिला कांग्रेस कार्यालय मे पहुंचे जंहा बैठक से पूर्व उन्होंने राजगढ़ जिले के दौरे का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि,आगामी 12 मई को प्रदेश कांग्रेस के वारिष्ट नेताओ के नेतृत्व मे बेरोजगारी व अन्य मुद्दों को लेकर भौपाल मे आंदोलन होने जा रहा है,जिसके सम्बंध मे सम्पूर्ण प्रदेश के जिलों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने बेरोजगारी जैसी गंभीर मुद्दे को लेकर कहा कि,प्रदेश मे सरकार बताती है कि,35 हज़ार पंजीकृत बेरोजगार है,जबकि ये आंकड़ा 1 करोड़ के पार जाता है।


इस मौके पर उनके साथ पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियवृत सिंह खींची,जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित,राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।



www.mpdigitalnews.com
*एमपी युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया जी की प्रेस कांफ्रेंस राजगढ़*
वीडियो यहां देखें लिंक पर क्लिक करके
👇


कोई टिप्पणी नहीं