Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

राजगढ़ ब्लॉक के 117 विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शित किए ज्ञानवर्धक एवं शिक्षाप्रद मॉडल

राजगढ़ बी.आर.सी. परिसर में  ‘‘कबाड से जुगाड‘‘ की थीम पर  टी.एल.एम. मेला आयोजित  राजगढ़ ब्लॉक के 117 विद्यालयों के  शिक्षकों एवं ...


राजगढ़ बी.आर.सी. परिसर में 
‘‘कबाड से जुगाड‘‘ की थीम पर 
टी.एल.एम. मेला आयोजित 

राजगढ़ ब्लॉक के 117 विद्यालयों के 
शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शित किए 
ज्ञानवर्धक एवं शिक्षाप्रद मॉडल 

राजगढ़ 12 मार्च, 2022
छात्रों का भविष्य शिक्षकों के हाथ में होता है। शिक्षकगण उन्हें अच्छे से संवारे। शिक्षकगण टीचिंग एवं लर्निग मिटेरियल मेले में प्रदर्शित अपने-अपने मॉडल अन्य विद्यालयों से भी साझा करें। बनाए गए मॉडल से पढ़ने वाले बच्चे अच्छे सीख और समझ सकेंगे। उनकी क्षमता में भी वृद्धि होगी। यह बात कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने विकासखण्ड़ स्त्रोत समन्वयक परिसर राजगढ़ में ‘‘कबाड से जुगाड‘‘ थीम अंतर्गत भाषा, विज्ञान और पर्यावरण तथा गणित विषय को खेल-खेल में सीखने एवं समझाने हेतु शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल्स की प्रदर्शनी के अवलोकन पष्चात कही। साथ ही सभी को अच्छे और खेल-खेल में सीखने वाले मॉडल्स  प्रदर्शित करने पर बधाई भी दी। 

जिला मुख्यालय में आयोजित राजगढ़ बी.आर.सी. अंतर्गत टी.एल.एम. मेले में 113 जनशिक्षा केन्द्रों के 117 विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान और पर्यावरण, धूम्रपान कितना नुकसानदेह, गणित, श्वसन तंत्र, हिन्दी भाषा, भौतिक विज्ञान से संबंधित शिक्षापद मॉडल प्रदर्शित किए गए। चयनित मॉडल को जिला स्तरीय टी.एल.एम. मेले में शामिल होने का अवसर मिला। 
इस अवसर पर श्रीमति वागीशा दीक्षित, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. बिसौरिया, विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री शोभना शास्त्री सहित 117 विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं