Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

राजगढ़ का पहला स्थापना दिवस/गौरव दिवस02 अप्रैल को

राजगढ़ का पहला स्थापना दिवस/गौरव दिवस 02 अप्रैल को गौरव दिवस/स्थापना दिवस का शुभारंभ प्रातः 06 बजे नेवज तट से पूरे दिन आयोजित हो...


राजगढ़ का पहला स्थापना दिवस/गौरव दिवस
02 अप्रैल को

गौरव दिवस/स्थापना दिवस का शुभारंभ
प्रातः 06 बजे नेवज तट से

पूरे दिन आयोजित होगे विभिन्न कार्यक्रम
राजगढ़ 24 मार्च, 2022
राजगढ़ का गौरव दिवस/स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। राजगढ़ के गौरव दिवस/स्थापना दिवस 02 अप्रैल, 2022 को व्यवस्थित और भव्यता के साथ गरिमामय पूर्ण आयोजन के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने की। इस मौके पर कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने बताया कि गुडि-पड़वा के दिन 02 अप्रैल, 2022 को राजगढ़ के प्रथम स्थापना दिवस/गौरव दिवस के आयोजन का शुभारंभ प्रातः नेवज नदी तट पर सूर्योदय के साथ होगा।  
राजगढ़ के स्थापना दिवस /गौरव दिवस के आयोजन हेतु बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री दीक्षित द्वारा पूरे दिन आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रमों की  कार्ययोजना बताई गई। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस/गौरव दिवस को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में नगर में कलश यात्रा (शासकीय अर्द्धशासकीय स्कूल) एवं महिला बाल विकास के सहयोग से, शासकीय कार्यालयों एवं धार्मिक संस्थाओं पर प्रकाश व्यवस्था, राजगढ नगर की संगोष्ठी  परायण चौक (प्रस्तावित), नगर के प्रबुद्ध नागरिको से नगर विकास के सम्बन्ध में परिचर्चा, खिलचीपुर नाके पर 100 फिट ऊंचा तिरंगा ध्वज फहराने, वाद-विवाद प्रतियोगिता-भाषण, रंगोली प्रतियोगिता, पुरुस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 07ः00 बजे से, कवि सम्मेलन का आयोजन, नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम तथा फ्रूट फेयर आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा घोषित 5 विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं पुरस्कारों की जानकारी भी दी। राजगढ़ के स्थापना दिवस/गौरव दिवस के पूर्व संध्या में धार्मिक-ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण इमारतों में विद्युत सज्जा की जाएगी।  उन्होंने कहा कि राजगढ़ के स्थापना दिवस/गौरव दिवस पर सभीजनों की सहभागिता रहे। यह शासकीय नही नगर के वासियों का उत्सव रहे। 

इस मौके पर पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, अपर कलेक्टर श्री कमल चंद नागर,अनुविभागीय अधिकारी राजगढ़ सुश्री झुही गर्ग ,श्री मनोज हाड़ा, श्री दीपक शर्मा, प्रजापति ब्रम्हकुमारी आश्रम की बहनों, श्री मनीश जोशी, श्री शैलेष गुप्ता, श्री अब्दुल शफीक गामा, एवं प्रबुधजनों ने राजगढ़ नगर के पहले स्थापना दिवस /गौरव दिवस को भव्यता के साथ मनाए जाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों को शामिल करने अपने-अपने सुझाव भी दिए गए। 

कोई टिप्पणी नहीं