Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Breaking News

latest

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सभी 4 ब्राचों में 60-60 सीटें उपलब्ध रजिस्ट्रेशन के अंतिम तिथि आज

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सभी 4 ब्राचों में 60-60 सीटें उपलब्ध रजिस्ट्रेशन के अंतिम तिथि आज राजगढ़ 31 अगस्त,2021 शासकीय...

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में
सभी 4 ब्राचों में 60-60 सीटें उपलब्ध
रजिस्ट्रेशन के अंतिम तिथि आज

राजगढ़ 31 अगस्त,2021

शासकीय पोलीटेकनिक महाविद्यालय राजगढ़ में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा  संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम की सिविल इंजी., इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकाम्यूनिकेशन इंजी. केमिकल इंजी. एवं मेकेनिकल इंजी. ब्राचं में अर्हकारी परीक्षा 10वीं के आधार पर प्रथम चरण ऑनलाईन काउसलिंग प्रवेष प्रक्रिया हेतु पंजीयन 10 अगस्त, 2021 से प्रारंभ हो चुके है। जो कि 24 अगस्त, 2021 सायं 05ः00 बजे तक चलेगे। संस्थाओं में प्राथमिकता क्रम का ऑनलाईन चयन एवं लॉक 16 अगस्त, 2021 से 01 सितम्बर, 2021 रात्री 11ः45 बजे तक कर सकते है। रजिस्ट्रेशन उपरांत इच्छुक संस्था प्रवेष का अवसर प्राप्त करने के लिए 06 सितम्बर से 11 सितम्बर, 2021 सांय 05ः00 बजे तक उपस्थित होना होगा। इन सभी ब्रांचो की प्रवेश क्षमता 60-60 सीट उपलब्ध है।

इस आषय की जानकारी में प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक ने बताया कि प्रवेष उपरांत छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति का लाभ पात्रता अनुसार प्राप्त कर सकेंगे। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. सक्षम स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राषि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरषिप एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना विगत वर्ष संस्था में समस्त पात्र छात्र एवं छात्राओं को प्रगति एवं सक्षम स्कॉलरशिप के अंतर्गत 50-50 हजार रूपये की धन राषि का लाभ मिला है। 

काउंसलिंग समीति तकनीकी षिक्षा द्वारा जारी निर्देशो के उपरान्त संस्था में प्रवेष प्रक्रिया प्रारंभ हो जावेगी। प्रवेष के इच्छुक छात्र-छात्राएं अधिक जानकारी हेतु 7974942609, 9131541916 पर सम्पर्क कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं